फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   126 nominations

पहले दिन 126 ने की दावेदारी

Fri, 09 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 09 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
126 nominations
जिला पंचायत सदस्य पद के चौथे चरण के पहले दिन नामांकन करने वालों की संख्या कम रही। शुक्रवार को सायंकाल तक 126 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही ब्लाक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया। हालांकि प्रथम चरण के मतदान के चलते फोर्स भी कम मात्रा में तैनात की गई थी।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। इसके लिए विकास खंड बैरिया, मुरलीछपरा, बेलहरी और रेवती के जिला पंचायत के अधिकांश वार्डों से प्रत्याशी आए थे। सुबह से लेकर शाम तक जिला पंचायत सदस्य के रुप में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या कम रही।
विज्ञापन



फिर भी शाम होते-होते नामांकन करने वालों की संख्या 126 तक पहुंच गई। सुबह से नामांकन करने वालों का तांता लगा रहा। भीड़ भाड़ के साथ आने वाले उम्मीदवारों में वार्ड नंबर चार के विजय शंकर यादव, छह से शैलेश यादव, वार्ड नंबर पांच से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जयप्रकाश शाहू ने अपना-अपना नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वार्ड नंबर नौ से सुरेंद्र चौहान, वार्ड नंबर छह से हरीश पासवान, वार्ड नंबर 59 से रेशु कुमारी प्रजापति, प्रमिला यादव पत्नी त्रिभुवन यादव ने वार्ड नंबर दस तथा वार्ड नंबर 57 से अवधेश राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल लगाए गए थे।


जिसके बाद भी नामांकन करने आए प्रत्याशी के समर्थन में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इसी प्रकार चार विकास खंडों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में नामांकन करने वालों का तांता पूरे दिन लगा रहा। बैरिया विकास खंड में 264, मुरलीछपरा विकास खंड में 227, बेलहरी विकास खंड में 277 तथा रेवती विकास खंडों में 242 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed