{"_id":"5afb15674f1c1bcf408b58e5","slug":"121526404455-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से क्रय केंद्र पर अपनी बारी की आस में बैठे है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से क्रय केंद्र पर अपनी बारी की आस में बैठे है किसान
Updated Tue, 15 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। गेहूं क्रय केंद्र पर सोमवार को खरीदारी नहीं की गई। यहां शुक्रवार से आधा दर्जन किसान अपना गेहूं लेकर डेरा जमाए हुए हैं। रविवार की रात में आई आंधी बारिश से उनका गेहूं भीग गया है। किसान खुले आसमान में अपने गेहूं के खरीद का इंतजार कर रहे हैं।
सुल्तानपुर निवासी किसान अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसानों को उनका वाजिब हक मिले, लेकिन यहां क्रय केंद्र पर सही किसानों को परेशान किया जा रहा है । वे चार दिन से यहां डेरा जमाए बैठे हैं। सुल्तानपुर के आनंद बिहारी सिंह भी चार दिन से ट्रैक्टर पर गेहूं बेचने के लिए केन्द्र पर पड़े हुए हैं। उनका कहना है कि किसानों को महज इसलिए परेशान किया जा रहा है कि किसान परेशान होकर अपना गेहूं बिचौलिए को बेच देंगे। बसावन के टोला निवासी किसान सुरेंद्र यादव भी शुक्रवार से क्रय केंद्र पर है। उनका कहना है कि उन्होंने नंबर बहुत पहले लगाया था। अब यहां बताया जा रहा है कि जिस कॉपी पर नंबर लगाया जाता है, वह भूल गया है। छोटकी कुर्थियां निवासी शिवजी सिंह ने बताया कि किसानों के लिए केवल बयानबाजी सरकार कर रही है। उन्होंने शासन से मांग किया है कि क्रय केन्द्र कीह जांच हो और इसमे दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।