फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ...ग्राम स्वराज योजना के तहत राजागांव खरौनी चयनित

...ग्राम स्वराज योजना के तहत राजागांव खरौनी चयनित

Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
...ग्राम स्वराज योजना के तहत राजागांव खरौनी चयनित
बांसडीह। शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति आबादी वाले 17 गांवों को चयनित किया गया है। जिसमें बांसडीह ब्लाक के राजागांव खरौनी गांव चयनित है। यह बातें खण्ड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने गुरुवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव में आयोजित शिविर में कही।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दी। कहा कि चयनित इन गांवों में शासन द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं को प्राथमिकता के तौर पर लागू किया जाएगा। जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, शादी अनुदान, मिशन इंद्र धनुष योजना के तहत गांव में कैंप लगाकर अनुसूचित जनजाति, जनजाति का टीकाकरण व स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार के लिए 50 हजार से एक करोड़ तक का बैंक द्वारा ऋण मिलेगा। वहीं गांव में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर एडीओ सतीश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, मनरेगा जेई मुक्तेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed