फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ाजपा ने झूठे वादे कर बनाई सरकार

ाजपा ने झूठे वादे कर बनाई सरकार

Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ाजपा ने झूठे वादे कर बनाई सरकार
बलिया। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को अंबेडकर संस्थान परिसर में पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार भारती की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि बसपा मंडल आजमगढ़ व वाराणसी के जोन इंचार्ज विधान परिषद के उप सभापति डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद के आधार पर ईवीएम में धोखाधड़ी करके देश व प्रदेश में सरकार बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता उनके धोखाधड़ी व जुमलेबाजी तथा झूठे घोषणा को जान चुकी है। कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर अब जनता बसपा पर भरोसा जताने लगी है। बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री घूरा राम ने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर सरकार तो बना ली लेकिन इनकी नीतियों के चलते देश व प्रदेश में सांपद्रायिक सौहार्द बिगड़ा हुआ है। डॉ. मदन राम, विनोद कुमार बागड़ी, हरिश्चंद्र गौतम, डॉ. अजय राजभर, बब्बन राजभर, डॉ. इंदल राम, सुरेंद्र निषाद, संतोष राम, अमर पासवान, संतोष कुमार, राजनारायण यादव, संजय चौहान, फैयाज अहमद, महफूज आलम, अनिल राय, ओमप्रकाश भारती, अमर फौदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed