{"_id":"5a36aea84f1c1b0d698c280a","slug":"121513533096-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालकों के अभाव में खड़ी हैं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालकों के अभाव में खड़ी हैं रोडवेज बसें
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड । राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के अदूरदर्शी रवैए के चलते डिपो में एक दर्जन से अधिक बसें धूल फांक रही है। यह स्थिति परिचालकों के अभाव के चलते उत्पन्न हुई है। इसके चलते निगम को रोजाना लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही है। परिचालकों की तैनाती कर बसों का परिचालन शुरू करने की दिशा में निगम के अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं।
तीन जिलों की सीमा पर स्थित होने के चलते रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन यात्री सुविधाओं की बदहाल स्थिति के चलते लोग सरकारी बसों से यात्रा करने से कतराते हैं। डिपो में कुल 42 बसों में सिर्फ 25 बसों का संचालन होता है। शेष बसें डिपो की शोभा बढ़ा रही हैं। बसों की कमी से महत्वपूर्ण मार्गों पर रोडवेज सेवा से लोगों को वंचित हो ना पड़ रहा है। रोडवेज की रोजाना आय चार से पांच लाख रूपये है ,लेकिन परिचालकों की कमी से एक से दो लाख की क्षति हो रही है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष राय ने बताया कि 40 परिचालकों के अभाव के चलते 14 बसों का संचालन ठप है। परिचालकों की कमी पूर्ण करने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।