फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1204 laborers arrived in Ballia from Rajkot by spation train

स्पेशन ट्रेन से 1204 मजदूर राजकोट से पहुंचे बलिया

Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
1204 laborers arrived in Ballia from Rajkot by spation train
नगर के माडल रेलवे स्टेशन पर लगी बसों में सवार होने के लिए कतारबद्ध खड़े राजकोट से आए मजदूर। - फोटो : BALLIA
बलिया। गुजरात प्रांत के राजकोट रेलवे स्टेशन से 1204 प्रवासी मजदूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को माडल रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा विलंब से 11:30 बजे पहुंची। इसमें बलिया, गाजीपुर, गोंडा, बहराईच, भदोही, मिर्जापुर व अन्य जिलों के छिटपुट मजदूर भी शामिल रहे। ट्रेन से उतरने के बाद सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। तत्पश्चात भोजन व पानी के साथ मजदूरों को रोडवेज बसों से उनके गृह जनपदों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आठ मजदूर संदिग्ध मिले, लेकिन जब वे पानी पी लिये और कुछ खा लिए तो पुन: जांच में सामान्य मिले।
विज्ञापन

राजकोट रेलवे स्टेशन से बलिया पहुंची स्पेशल ट्रेन में 1204 मजदूर सवार थे। जिसमें बलिया के 350, गाजीपुर के 450, गोंडा व बहराईच के 200 तथा अन्य जनपद के छिटपुट करीब 204 मजदूर रहे। मजदूरों के स्टेशन पर उतरते ही उन्हें बने गोले में खड़े होने के लिए माइक से एनाउंस कर निर्देश दिया गया। जहां मजदूरों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बने गोले में खड़े हुए। तत्पश्चात महामारी नोडल डा. जियाउलहक हुदा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने सभी मजदूरों की एक-एक कर थर्मल स्क्रीनिंग किया। इसके साथ ही सभी को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। तत्पश्चात मजदूरों को जिला प्रशासन द्वारा भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद 1164 मजदूरों को 46 बसों से उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। शेष बचे मजदूर अपने-अपनेे साधन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि राजकोट से करीब 1800 श्रमिकों की आने की सूचना था। जिनके लिए 75 बसों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन 1204 मजदूर ही यहां पहुंचे। जिले में आए सभी मजदूरों का नाम, पता व मोबाइल नंबर नोट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed