फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 youths challaned for creating a disturbance at Pawan Singh's event.

Ballia News: पवन सिंह के कार्यक्रम में उपद्रव करने वाले 12 युवकों का चालान

Fri, 19 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
12 youths challaned for creating a disturbance at Pawan Singh's event.
गड़वार। नगरा-गड़वार मोड़ पर स्थित निकासी गांव में भोजपुरी स्टार पवन सिंह व सांसद रवि किशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंगामा व तोड़फोड़ में पुलिस ने 12 युवकों का चालान किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पवन सिंह के गाने पर भीड़ इतनी उत्साहित हो गई कि स्टेज तक पहुंचने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी। पुलिस के रोकने पर कुर्सियां तोड़ दी गईं। छह लोग घायल हो गए। इस मामले में नगरा पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामा कर रहे 12 से ज्यादा युवकों को हिरासत में लिया। बृहस्पतिवार को सभी की गिरफ्तारी की गई, पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मनबढ़ों ने कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के लिए लगाए गए कैटरिंग स्टॉल को भी भीड़ ने तहस-नहस कर दिया। टेंट और पर्दों को नुकसान पहुंचाया गया। वीवीआईपी स्टॉल भी भीड़ के गुस्से से नहीं बच सके। बाद में भीड़ वीवीआईपी एरिया में भी घुस गई, जहां पुलिस ने किसी तरह लोगों को नियंत्रित कर दर्शक दीर्घा की ओर भेजा। पवन सिंह के गीतों पर उत्साहित हजारों युवाओं की भीड़ ने कुर्सियां उखाड़कर हवा में फेंकना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय मिश्र ने कहा कि जन्मदिन कार्यक्रम में उत्पात मचाने वाले 12 युवकों को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed