{"_id":"6143745e8ebc3e743c1e6699","slug":"12-10-mm-of-rain-fell-in-two-days-many-localities-were-troubled-by-waterlogging-ballia-news-vns611984668","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों में 12.10 एमएम हुई बारिश, कई मोहल्लों में जलभराव से फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों में 12.10 एमएम हुई बारिश, कई मोहल्लों में जलभराव से फजीहत
विज्ञापन
बलिया। जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश बंद है। हालांकि कहीं-कहीं फुहारे पड़े और तेज पूर्वी हवा चल रही है। दो दिन में औसतन 12.10 एमएम बारिश हुई है। बुधवार को बारिश के कारण रसड़ा क्षेत्र के संवरुपुर में झोपड़ी की मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी जबकि इसी परिवार के दो घायल हुए थे। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश से नगर के कई मार्गोँ पर जल भराव की स्थिति बनी रही।
नगर के गुजर रहे एनएच-31 पर एससी कॉलेज चौराहा के पास बृहस्पतिवार को बारिश नहीं होने के बावजूद जलभराव होने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा नगर के करीब दर्जन से अधिक कालोनी और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। इसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के काजीपुरा, श्रीरामबिहार कालोनी, जापलिगंज, गोपाल नगर, मिश्रा कालोनी, टैगोर नगर, आनंद नगर, आवास विकास, मिड्ढी, कलेक्ट्रेट की आवासीय कालोनी, पुलिस लाइन सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही।
रास्ते पर जलभराव, पेयजल में भी आर रही बदबू
नरहीं। स्थानीय गांव की एक बस्ती पिछले चार महीनों से बारिश के पानी रास्ते पर आ जाने के कारण गंदे पानी में होकर आने जाने को मजबूर है। नरहीं गांव के वार्ड 13 के लोगों की सबसे बड़ी समस्या रास्ते पर जलजमाव को लेकर है। एक हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हैं। इस रास्ते पर हजारों लोगों का आवागमन रहता है। रास्ते की समस्या का कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय चंद्रमा यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हर साल बारिश के मौसम में पानी का निकास नहीं होने के कारण रास्ते पर भीषण जलजमाव होजाता है। विक्रमा यादव ने बताया कि जून महीने से ही इस चौमुहानी वाले रास्ते पर बारिश का पानी लगा हुआ है। बगल में छोटी गड़ही भी है जो बारिश के पानी से भर गई है। गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। बस्ती के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं।
वीरेंद्र राजभर ने कहा कि बस्ती के लोग जिल्लत की जिंदगी जीने को मजबूर है। मुनेंद्र ने बताया कि यहां जलजमाव होने के कारण पानी में सड़ांध हो गया है ।गंदे पानी का बदबू आ रही है। संक्रामक बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।