फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12,000 toilets to be built in 14 days

14 दिनों में बनवाने होंगे 12 हजार शौचालय

Fri, 17 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Fri, 17 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के लिए नमामि गंगे योजना का लक्ष्य पूरा करना आसान नहीं है। इसके लिए विभाग को 14 दिनों में 12 हजार शौचालय बनवाने होंगे जो काफी मुश्किल भरा काम होगा। योजना के तहत गंगा किनारे के 41 गांव चयनित हैं।
विज्ञापन



वर्ष 2015-16 में पूर्व से संचालित संपूर्ण स्वच्छता अभियान के स्थान पर भारत सरकार की ओर से नमामि गंगे योजना की शुरुआत की गई। योजना के पहले चरण में गंगा किनारे के गांवों को शौचालय से संतृप्त करने का प्रावधान किया गया। हालांकि इस योजना ने वर्ष 2016-17 में मूर्तरुप लिया। पंचायती राज विभाग की ओर से गंगा किनारे के पांच ब्लाकों सोहांव, दुबहड़, बेलहरी, मुरलीछपरा व बैरिया के कुल 41 गांवों का चयन कर कुल 29 हजार शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया। बताया जाता है कि भारत सरकार ने पूर्व से निर्धारित शौचालय निर्माण की धनराशि भी 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक कुल 17 हजार शौचालयों का ही निर्माण हो सका। इसी बीच चार जनवरी से चुनावी प्रक्रिया शुुरु हो जाने के कारण गांवों में नए निर्माण पर रोक लग गई। अब चुनाव के समाप्त होने के बाद लक्ष्य पूरा करने की चुनौती सामने है। अधिकारियों की ओर से 12 हजार शौचालयों के निर्माण के लिए 31 मार्च तक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के गांवों को शौचालय से संतृप्त करते हुए ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) करने का भी प्रावधान है। लेकिन इस काम में पंचायत राज विभाग काफी पीछे है। डीपीआरओ की  मानें तो अब तक गंगा किनारे के पांच ब्लाकों के 18 गावों को ओडीएफ कराया जा चुका है और अन्य गांवों में इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed