{"_id":"5c5c765cbdec2273816663fc","slug":"11549563484-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेताओं ने सीएमओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रनेताओं ने सीएमओ का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। छात्र हित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रनेताओं ने गुरुवार को सीएमओ आवास पर सीएमओ का घेराव किया और सतीश चंद्र कालेज के पास स्थित एक नर्सिंग होम संचालिका पानमति (सेवानिवृत्त नर्स) के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होमों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर निवासी अनुज प्रताप की पत्नी लालसा देवी को 30 जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आपरेशन की बात कह बाहर ले जाने की सलाह दी। रेफर होने के बाद परिवार के लोग अस्पताल परिसर स्थित काली मंदिर पर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद दलाल महिला ने एससी कालेज स्थित सेवानिवृत्त नर्स को दिखलाने की सलाह दी। इसके बाद लालसा उस महिला के साथ एससी कालेज चौराहा स्थित पानमति के यहां गई। जहां एक इंजेक्शन लगाकर एक सप्ताह बाद आने को कहा। 31 जनवरी को पानमति नर्स के यहां पहुंची तो उसने परिजनों को सुरक्षित प्रसव कराने का भरोसा दिया। रात में प्रसव के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और नर्स के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। छात्रनेताओं ने सीएमओ से मांग की कि दोषी नर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाय। इसके अलावा जिले में अवैध रूप से फल फूल रहे नर्सिंग होम के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने की मांग की।
इस बाबत सीएमओ उमाकांत द्विवेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराना मेरे अधिकार में नहीं है। मामले की जांच चल रही है, दोषी पाए जाने पर नर्सिंग होम सील कर दिया जाएगा।