{"_id":"5c0410d9bdec22416175a678","slug":"11543770329-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में शनिवार की रात जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें धारदार हथियार के साथ लाठी डंडे भी चले। मारपीट में आठ लोग से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि हरिपुर गांव निवासी श्रीराम राम एवं परशुराम राम के बीच बीते कई माह से जमीनी विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से श्रीराम राम (50), नीतू कुमारी (22), रणजीत (28), सुशीला देवी (45), सीमा कुमारी (16), कुसुम कुमारी (28) और दूसरे पक्ष से छोटक राम (23) एवं विशाल राम (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने इलाज के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।