फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाजपा नेत्री केतकी का जिले में आगमन जोरदार स्वागत

भाजपा नेत्री केतकी का जिले में आगमन जोरदार स्वागत

Sun, 02 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेत्री केतकी का जिले में आगमन जोरदार स्वागत
बलिया। भारतीय जनता पार्टी में दोबारा शामिल होने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पहुंचीं भाजपा नेत्री केतकी सिंह का कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत किया। रविवार को मॉडल रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में सुबह रेलवे स्टेशन पहुंचे समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस से केतकी सिंह के उतरते ही फूल-मालाओं से लाद दिया। ढोल-नगाड़े के साथ स्टेशन पर उनका स्वागत किया किया।
विज्ञापन

माडल रेलवे स्टेशन से केतकी सिंह काफिले के साथ महर्षि भृगु मंदिर, बाबा बालेश्वर नाथ, हनुमान मंदिर का दर्शन करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचीं। वहां जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में स्वागत हुआ। उनके स्टेशन पर पहुंचने से घंटों पहले कार्यकर्ताओं की भीड़ वहां पर पहुंच चुकी थी। प्लेटफार्म नम्बर एक पर जैसे ही ट्रेन पहुंची, पूरा परिसर नारेबाजी व ढोल-नगाड़े के शोर से पट गया।
विज्ञापन

भारत माता की जय व जय श्रीराम के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने केतकी सिंह का जोरदार स्वागत किया। स्टेशन से बाहर निकलने के बाद केतकी सिंह खुली जीप में सवार हुईं तो पीछे भीड़ भी चल पड़ी। सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी तो केतकी सिंह गाड़ी से उतरकर पैदल ही बढ़ गयीं। स्टेशन से मालगोदाम रोड होते हुए बालेश्वर मंदिर पहुंचीं। पूजा पाठ व दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से हनुमान मंदिर, काली मंदिर होते हुए भृगृ मंदिर में जाकर दर्शन व पूजा पाठ किया। इस दौरान नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता, युवा गोपाल जी, शीला सिंह, ग्राम प्रधान सुनील पांडे, विजय प्रताप सिंह, अरुण सिंह, श्रीभगवान बिंद, लल्लू सिंह, हरिकिशुन सिंह, बृजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पुरूषोतम यादव, सभासद सोनू सिंह, गिरीश पाण्डेय, पवन सिंह, चन्दन ओझा, प्रभात ओझा, झल्लन यादव, गुड्डू सिंह, गोपाल गुप्त आदि थे।


पार्टी को मिलेगी ताकत : आनंद
बलिया। रेलवे स्टेशन से विभिन्न मंदिरों में दर्शन के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचीं केतकी सिंह का जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। यहां नगर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने भी केतकी का स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि केतकी सिंह के पार्टी में आने से निश्चित ही पार्टी को बड़ी ताकत मिलेगी। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि कर्मठ नेता केतकी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी जिले में और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed