{"_id":"5baa7cde867a557fea119d3e","slug":"11537899742-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के रोल माडल हैं राष्ट्रकवि दिनकर : रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के रोल माडल हैं राष्ट्रकवि दिनकर : रोहित
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। युवा चेतना के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के एक निजी होटल में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिनकर के योगदान को हिंदुस्तान कभी नहीं भूल सकता है। स्वामी अभिषेक ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर वीर रस के कवि थे। दिनकर ने 1974 के जेपी आंदोलन में भी अपनी कविताओं से युवाओं को प्रभावित किया था। युवाओं को दिनकर के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर युवाओं के रोल मॉडल हैं, विद्यार्थी जीवन से ही दिनकर की कविताओं को पढ़कर हम प्रौढ़ हुए हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भारत सरकार से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. एसपी राय ने कहा कि दिनकर की रचना रश्मी रथी, परशुराम की प्रतीक्षा, कुरुक्षेत्र युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु अग्रसर करता है। कार्यक्रम के आयोजक मुन्ना राय ने आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्ना राय ने कहा कि दिनकर महामानव थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिनारायन राय ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए चिंतित रहते थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अक्षय लाल यादव ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया। जयंती समारोह का संचालन डॉ. रामसुरेश राय ने किया। जयंती समारोह में पूर्व सिविल जज बीरेन्द्र चौबे, रमेश राय, रणवीर सिंह सेंगर, समीप ठाकुर, सुधीर मिश्रा, चंद्रप्रकाश सिंह, सुनील पांडेय, सत्येंद्र राय, राजू विधायक, गौरव गुप्ता, अजित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।