फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया की मिट्टी में ही मिलता है हर प्रश्नो का उतर

बलिया की मिट्टी में ही मिलता है हर प्रश्नो का उतर

Tue, 25 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलिया की मिट्टी में ही मिलता है हर प्रश्नो का उतर

विज्ञापन
सुखपुरा। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ सतत व्याख्यानमाला का उद्घाटन भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. रजनीश कुमार शुक्ला ने किया। इस मौके पर गोष्ठी में समकालीन विश्व की चुनौतियां और मानव एकात्मवाद पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. रजनीश शुक्ला ने कहा कि हम प्रश्नों का उत्तर दूर के किताबों व व्यक्तियों में खोजना चाहते हैं। जबकि बलिया की मिट्टी में ही हर प्रश्न का उत्तर मिलता है।

इस देश के गरीब, किसान, मजदूर के बारे में सोचते थे, उन चंद्रशेखर में पूरा भारत दिखता था। उन्होंने भौतिक वादी राजधानी दिल्ली से नहीं बल्कि गांव के कुटिया से संचालित होने वाले देश की कल्पना की थी। जिसमें संपूर्ण भारत बसता था। कहा कि गांव व घर संस्कार युक्त होगा तो देश विकसित होगा। कहा कि पं. दीनदयाल का सपना था अंतिम व्यक्ति का विकास होगा तभी सम्पूर्ण समाज व देश का विकास होगा। पं. दीनदयाल जी ने दरीद्रनरायण को ही अपना आराध्य देव माना। कहा कि आज दुनिया भौतिकवादी युग में अपने सुख को खोज रही है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोने की लंका को एक बंदर ने जला दिया। लेकिन भारतीय संस्कृति की मूल्यों पर आधारित समाज जिसमें महारानी से लेकर एक धोबी तक को भी एक नजरिया से देखा जाता है। यह मानव एकात्मवाद है। इसके पूर्व कुलपति योगेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. अवनीश चन्द्र पांडेय, डॉ. जैनेंद्र पांडेय, भाजपा गोरक्ष प्रांत के महामंत्री देवेंद्र यादव, अरविंद उपाध्याय उपस्थित रहे।अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह व संचालन राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed