फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   System to be connected to Ring Main Unit; relief from power outages expected.

Ballia News: रिंग मेन यूनिट से जुड़ेगा सिस्टम, बिजली कटौती से मिलेगी निजात

Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
System to be connected to Ring Main Unit; relief from power outages expected.
शहर में बिजली कटौती और फॉल्ट के कारण घंटों आपूर्ति बाधित होने की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। बिजली निगम ने बड़े शहरों की तर्ज पर शहर की बिजली व्यवस्था को रिंग नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पांच रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में शहर के पांच ऐसे इलाकों को चिह्नित किया गया है, जहां बिजली कटौती और फॉल्ट की शिकायतें सबसे अधिक रहती हैं। इस कार्ययोजना पर करीब 30 लाख खर्च होने का अनुमान है। अधिशासी अभियंता शहर राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तक यह व्यवस्था प्रदेश के बड़े शहरों में लागू की गई है। आरएमयू का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी इलाके को बिजली देने वाली भूमिगत या ओवरहेड लाइन में फॉल्ट आने पर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति लंबे समय तक बंद नहीं रखनी पड़ेगी। बिजली एक फीडर से क्षेत्र में पहुंचती रहेगी। यदि उस लाइन में फॉल्ट आता है तो खराब हिस्से को अलग कर दूसरे फीडर से बिजली की सप्लाई चालू की जा सकेगी। निगम ने गर्मी के दौरान ओवरलोडिंग, लाइन फॉल्ट और ट्रिपिंग से बार-बार बिजली बाधित होने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। आरएमयू के जरिये नेटवर्क को अधिक लचीला बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed