फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brass idols of Laddu Gopal sold for between 250 and 600.

Ballia News: लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्तियां 250 से 600 तक बिकीं

Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Brass idols of Laddu Gopal sold for between 250 and 600.
शहर में झूले और लड्डू गोपाल की मूर्तियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में बृहस्पतिवार को काफी चहल-पहल रही। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा और सजावट के लिए लोगों ने मूर्तियों के साथ आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और झूले की खरीदारी की। फल और मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आई। देर शाम तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


शहर के चौक समेत प्रमुख बाजारों और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर जन्माष्टमी से संबंधित सामान सजाए गए हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्तियां 250 से 600 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं करीब 450 रुपये की रेंज में मिलने वाली बुटीक वाली पोशाक भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लड्डू गोपाल को सजाने के लिए मोर मुकुट, कमरबंद, बाजूबंद और मोतियों की माला की भी मांग है। बच्चों के लिए बाजार में मोर, हाथी, तोता और गाय समेत लकड़ी के आकर्षक खिलौने उपलब्ध हैं। चौक के दुकानदार प्रियांशु ने बताया कि लोग लड्डू गोपाल को सजाने के लिए पोशाक और शृंगार का सामान खरीद रहे हैं। इस बार करीब 2500 रुपये कीमत का राधा-कृष्ण का सिलिकॉन का गुड्डा भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जन्माष्टमी पर घरों में लड्डू गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा के चलते स्टील के झूलों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। लोग जन्माष्टमी के दिन ही सबसे अधिक खरीदारी होती है। पर्व को लेकर बाजारों में अभी से उत्साह दिखाई देने लगा है। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

00
पीले रंग की पोशाकों की अधिक मांग
रानी की सराय: क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में पूजन व सजावटी सामग्री की दुकानों पर लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन और आकार की पोशाक उपलब्ध हैं। सामान्य पोशाक 10 रुपये से लेकर 2000 रुपये जबकि अष्टधातु से बनी विशेष पोशाकों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। पीले रंग की पोशाकों की मांग अधिक है। लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, स्टील और पीतल के अलावा मोतियों से सजे आकर्षक झूले भी बाजार में आए हैं। चांदी के पालने भी बाजार में बिक्री के लिए आए हैं, हालांकि इनके खरीदार अपेक्षाकृत कम हैं।जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाने के लिए बाजार में आकर्षक ड्रेस भी उपलब्ध हैं। कान्हा की पीले रंग की ड्रेस 150 से 600 रुपये और राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक में मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बच्चों ने मन मोहा
मेजवां। फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। पूर्व संध्या पर स्कूलों में राधा कृष्ण के वेश में बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रबंध कमेटी की तरफ से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। फूलपुर कस्बा के श्रीराम जानकी मंदिर, नागा बाबा मंदिर, परम हंस बाबा कुटी, विश्राम घाट गढ़वा, जय मां भवानी मंदिर, कोतवाली परिसर सहित अन्य स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज मनाई जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल को सजाया जा चुका है। श्रीराम जानकी मंदिर में को भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed