{"_id":"59d908584f1c1ba7678b4890","slug":"11507395672-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। बेलहरी ग्राम सभा की खुली बैठक शनिवार को गांव के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आय-व्यय, पिछली कार्रवाई की पुष्टि, कराए गए कार्यों पर विचार, स्वच्छता पखवारा, राशन कार्ड सत्यापन, वृद्धा, विधवा विकलांग पेंशन आदि पर चर्चा हुई।
शनिवार को हुई ग्राम सभा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। मनरेगा के तहत 2018-19 की कार्ययोजना, स्वयं सहायता समूह स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट व पेयजल प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि गांव में अब तक 1200 शौचालय बन चुका है, अगर बालू का अभाव नहीं हुआ होता तो अब तक दो हजार शौचालय बन गया होता। फिर भी हमें उम्मीद है कि शासन के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक घर-घर में शौचालय बन जाएगा। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने राशन कार्ड, शौचालय निर्माण व सफाई कर्मियों की कार्य प्रणाली पर अंगुली उठाई। श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि हम लोग स्वच्छता पखवाड़ा मना रहे हैं। सफाई को लेकर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी अच्छे कुमार मौर्या ने बर्ष 2017-18 में ग्राम निधि प्रथम एवं स्वच्छ शौचालय निर्माण के खाते से निर्गत धनराशि की विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर एडीओ पंचायत बेलहरी राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामाशंकर कुंवर, ध्रूव कुंवर, जितेंद्र पाठक, शंकर सिंह, मिथिलेश सिंह, शशि भूषण सिंह, पिंटू सिंह, मदन सिंह, भोले नाथ आदि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया।