{"_id":"5986045d4f1c1b045f8b4574","slug":"11501955165-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवारी, रक्षाबंधन व महावीरी झंडा जुलूस के लिए प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवारी, रक्षाबंधन व महावीरी झंडा जुलूस के लिए प्रशासन अलर्ट
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सोमवार को अंतिम सोमवारी, रक्षाबंधन तथा महावीरी झंडा जुलूस एक साथ पड़ने के कारण जिला व पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। इसकी तैयारी के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा जुट गया है। पुलिस ने बाइक व पैदल जुलूस निकालकर विभिन्न मार्गो का निरीक्षण किया तथा लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील किया।
मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के दिन नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकलता है। जिसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला प्रशासन व पुलिस महकमा का पसीना छूट जाता है। लेकिन इस वर्ष रक्षाबंधन, महावीरी झंडा जुलूस के साथ ही अंतिम सोमवारी भी पड़ गया है। तीनों त्योहार एक साथ पड़ने के कारण जिला प्रशासन व पुलिस महकमा के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि तीनों त्योहारों को सकुशल व शांति ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने कमर कस लिया है।