फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वास्थ्य केंद्रों से हटेगा अतिक्रमण

स्वास्थ्य केंद्रों से हटेगा अतिक्रमण

Mon, 24 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों से हटेगा अतिक्रमण
बलिया। सरकारी अस्पतालों की दशा में व्यापक सुधार के लिए जिलाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। सबसे पहले सीएचसी, पीएचसी या एएनएम केंद्रों पर से अतिक्रमण हटवाने पर विशेष जोर है। जिलाधिकारी ने चेताया है कि किसी भी अस्पताल या एएनएम सेंटर पर किसी ने अतिक्रमण किया है तो हटा लें। अन्यथा एफआईआर तो होगा ही, साथ ही आवश्यक जुर्माना भी भरना होगा। इसके लिए एक टीम गठित कर 1 से 15 अगस्त तक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी के साथ इस टीम में सीडीओ, एसडीएम, सीएमओ, एसीएमओ व संबंधित अस्पताल के प्रभारी होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि गठित टीम अभियान के दौरान देखेगी कि सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र या एएनएम सेंटरों पर कहीं किसी ने जानवर, भूसा या उपले तो नही रख रहे। इसके अलावा सरकारी अस्पताल परिसर का कोई व्यक्तिगत प्रयोग तो नही कर रहा ? इसके लिए एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के तहत चिह्नित किया जाएगा। इसमें अतिक्रमण करने वाले पर एफआईआर दर्ज तो होगा ही, साथ में आवश्यक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed