फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11300 personnel will be engaged in the elections this time due to increase in booths

बूथों के बढ़ने के कारण इस बार चुनाव में लगेंगे 11300 कर्मी

Mon, 20 Dec 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
11300 personnel will be engaged in the elections this time due to increase in booths
बलिया। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बूथों में बढोतरी के कारण कर्मचािरियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 2825 मतदेय स्थलों पर 11300 कर्मचारियों की तैनाती होगी। इसके लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची ले ली गई है और एनआईसी में फीडिंग भी किया जा रहा है। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने 1200 मतदाताओं पर एक बूथ बनाने का निर्देश दिया था। पहले 1500 मतदाताओं पर एक बूथ होता था। कोरोना से बचाव के साथ मतदान प्रक्रिया भी जल्द खत्म हो जाएगी। लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अभी तक 2566 बूथों पर मतदान होता था। मतदाताओं की निर्धारित संख्या पर बनाए जाने पर 259 बूथों की बढ़ोत्तरी हुई। ऐसे में 2566 बूथ पर 10264 कर्मचारी लगते थे। बूथों के बढ़ने से कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी चल रही है। विभागों से कर्मचारियों की सूची मांग ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed