{"_id":"5ea6f4da8ebc3e9028289b0a","slug":"1121-mnrega-work-started-standard-was-also-determined-ballia-news-vns5222507185","type":"story","status":"publish","title_hn":"427 गांवों में 1121 मनरेगा कार्य शुरु, मानक का भी किया गया निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
427 गांवों में 1121 मनरेगा कार्य शुरु, मानक का भी किया गया निर्धारण
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन के दौरान मनरेगा के तहत रोजगार देने की कवायद तेज हो गई है। अब तक जिले के 427 गांवों में 1121 मनरेगा कार्य शुरु हो चुके हैं। कार्य कराने के लिए मानकों का भी निर्धारण किया गया है। इसके तहत 65 साल से अधिक तथा 3 साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिलाओं को मनरेगा में नियोजित नहीं किया जाएगा।
कोरोना महामारी के रोकथाम को लेकर करीब एक माह से देश में लॉकडाउन है। इस बीच बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन हुआ और गृह जनपद में पहुंचे। इसके चलते कई गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ गई। इसको देखते हुए सरकार ने मजदूरों को काम देने की कवायद शुरु की और मानक का निर्धारण करते हुए मनरेगा कार्य शुरु कराने की अनुमति दी। शासन के निर्देश पर जिले के 427 गांवों में कुल 1121 स्थानों पर मनरेगा कार्य शुरु हो चुका है। प्रभारी उपायुक्त व संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर मजदूरों को राहत देने के लिए गांवों में मनरेगा कार्य शुरु कराए गए हैं। बताया कि जल्द ही सभी गांवों में मनरेगा कार्य शुरु कराए जाएंगे। कहा कि कार्य के दौरान मानक को बनाए रखने के लिए गाइड लाइन भी जारी कर दिया गया है सभी बीडीओ को इसकी लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। गाइड लाइन में मुख्यत: कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, कार्यस्थल पर पानी, साबुन आदि व्यवस्था करने, सभी श्रमिकों व कार्मिकों को मॉस्क या गमछा का प्रयोग करने के अलावा ऐसे श्रमिकों का नियोजन नहीं करने जिनमें सामान्य रुप से भी खांसी, बुखार व जुकाम के लक्षण हों का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कार्यस्थल पर 65 साल से अधिक उम्र के श्रमिकों व पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को स्तनपान करने वाली माताओें को नियोजित नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।