फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चिकित्सक और कर्मचारी करें ड्रेस कोड का पालन: डा एके राय

चिकित्सक और कर्मचारी करें ड्रेस कोड का पालन: डा एके राय

Fri, 08 Feb 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक और कर्मचारी करें ड्रेस कोड का पालन: डा एके राय
बलिया। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एके राय ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इमरजेंसी, वार्ड, दवा स्टोर व दवा वितरण केंद्र का सूक्ष्मता से जांच की। कमियों को सुधारने का जरूरी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान डाक्टरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

डॉ. राय ने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने दवाओं के बाबत जानकारियां ली। मरीजों का भी हालचाल जाना। आवश्यक दवाओं के रख रखाव आदि पर जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने डाक्टरों व कर्मचारियों से कहा कि ड्रेस कोड का सख्ती से पालन किया जाय। कोई भी डाक्टर या कर्मचारी बिना ड्रेस का नहीं होना चाहिए। सरकारी ड्रेस पहन कर ही ड्यूटी की जानी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसी प्रकार संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने मेडिकल वार्ड, दवा स्टोर व दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। मेडिकल वार्ड में जांच के दौरान डा राय ने सीनियर नर्स को बिना ड्रेस देख आक्रोशित हो गए। उन्होंने नर्स से ड्रेस के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। जांच के लिए दवा स्टोर पहुंचे डॉ. राय दवाओं के रखरखाव के बाबत जरूरी जानकारी दिए। वहीं दव वितरण कक्ष में उन्होंने खिड़कियों पर लगे कागज को हटाकर शीशा लगाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, दवाओं के डिस्प्ले लगाने को कहा जिससे दवा के बारे में पारदर्शिता बनीं रहे। प्रभारी सीएमएस डा आरके महतो को निर्देश दिया कि तत्काल टूटी खिड़कियों एवं दरवाजा को दुरुस्त करायें छोटी छोटी चीजें पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर लाइन मे खड़े लोगों से भी बातचीत किए कुछ लोगों ने सभी दवाइयां नहीं मिल रही है बताया। वहीं अस्पताल में दवाइयां की कमी पर उन्होंने बताया कि कारपोरेशन से दवाई आना शुरू हो गया है बहुत जल्द पूरी दवाइयां उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed