{"_id":"5baa7ce1867a557fe5101cdb","slug":"111537899745-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जिला प्रशासन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जिला प्रशासन का फूंका पुतला
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृृत्व में छात्रनेताओं ने जिला प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर से सतीशचंद्र कालेज के छात्रों ने भी एससी कालेज चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका।
इस मौके पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किशन प्रताप सिंह ने कहा कि सुदिष्टपुरी के छात्रनेताओं द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। छात्रों के मांगों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमित दुबे ने कहा कि छात्रों की बातों को जिला प्रशासन दबाना चाहती है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, अतुल पांडेय, विक्रम प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, सुधीर मौर्य, छोटू गुप्ता, राहुल सिंह, गुलशन पांडेय, विक्की, मोहित उपाध्याय, हर्षित सिंह आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में एससी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल मिश्र ने कहा कि सुदिष्टपुरी कालेज के प्राचार्य के खिलाफ जांच कराया गया, लेकिन दोष साबित होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ूइस मौके पर हिमांशु उपाध्याय, विशाल चौबे, विवेक पांडेय, विशाल पाठक, राहुल पांडेय, अमित चौबे, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।
सुदिष्टपुरी के कार्यवाहक प्राचार्य को हटाने की मांग
बलिया। समाजवादी छात्रसभा की बैठक सपा कार्यालय पर मंगलवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सछास के जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. सुधाकर तिवारी के विरुद्घ दर्जनों प्रमाणित शिकायत सही निकला है। लेकिन पता नहीं किस दबाव में प्रशासन अभी तक उनको नहीं हटाया। इस मामले को लेकर छात्र नितेश सिंह और विकास गुप्ता आमरण अनशन पर बैठे है तथा उनका दिन प्रतिदिन हालत खराब हो रही है। बावजूद प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है। चेताया कि यदि तत्काल छात्रों की मांग पूरी नहीं हुई तो समाजवादी छात्र सभा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में मुख्य रुप से प्रियव्रत सिंह, रंजीत चौधरी, शशिभूषण यादव, सुमंत यादव, कर्ण प्रताप सिंह, अशोक यादव, अटल पांडेय, अजय सिंह, प्रमोद यादव, बबलू यादव, रिजवान अहमद, अदालत सिंह आदि मौजूद रहे।