फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   105 cases of English liquor recovered from pickup going to Bihar, two arrested

Ballia News: पिकअप से बिहार जा रही 105 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
105 cases of English liquor recovered from pickup going to Bihar, two arrested
सहतवार। थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह पिकअप पर लादकर बिहार जा रही 105 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर दो लोगों को दो असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सहतवार थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हमराही सिपाहियों के साथ त्रिकालपुर की तरफ गश्त पर निकले थे। लौटते समय अभी जिन्न बाबा के स्थान के पास पहुंचे ही थे कि बांसडीह की ओर से आ रही पिकअप दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक और उसमें मौजूद एक अन्य व्यक्ति गाड़ी रोककर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक असलहा और कारतूस बरामद किया गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें दो अलग ब्रांड के कुल 105 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम उधारी राम पुत्र सुखदेव व जितेंद्र यादव पुत्र उपेंद्र निवासी सिताबदियारा थाना बैरिया बताया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पकड़े हुए दोनों व्यक्तियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed