फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रदर्शन कर जूहा स्कूलों के शिक्षकों ने भरी हुंकार

प्रदर्शन कर जूहा स्कूलों के शिक्षकों ने भरी हुंकार

Tue, 05 Feb 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर जूहा स्कूलों के शिक्षकों ने भरी हुंकार
बलिया। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ व प्रबंधक संघ के संयुक्त आह्वान पर मंगलवार को जनपद के जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शैक्षणिक कार्य ठप करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए कहा कि शासन द्वारा पदों में कटौती व अन्य अधिकार सीमित किए जाने के विरोध में संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के वक्ताओं ने कहा कि बागी धरती से शुरू यह आंदोलन अब प्रदेश व्यापी होगा। जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों व प्रबंधकों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रबंधकों द्वारा स्थापित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल अपने सीमित संसाधनों के बावजूद गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करते हैं। जबकि शासन से जारी एक आदेश के द्वारा सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में लिपिक व परिचारक का पद समाप्त करना अहंकारी निर्णय है। साथ ही सहायक अध्यापक का पद चार से घाटा कर तीन करना भी तानाशाही रवैया है। उच्चीकृत विद्यालयों में नियुक्ति का अधिकार प्रबंधकों से छीन लिए जाने पर प्रबंधकों ने गुस्से का इजहार किया। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्ह जी ने कहा कि इस काले शासनादेश का विरोध अंतिम सांस तक किया जाएगा। मांग की कि सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों व प्रबंधकों के अधिकार को सुरक्षित करते हुए इस काले आदेश को तत्काल वापस किया जाय। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रबंधक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद राय मुन्ना ने कहा कि जब स्कूल नहीं थे तो हमने शिक्षा देने के लिए कुर्बानी दी। आज सरकार के तुगलकी फरमान ने हमारे त्याग को नकार दिया है। इसका विरोध होगा। धरना सभा को माध्यमिक शिक्षक संघ व रसोईया संघ ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed