फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   किसानों व मजदूरों का हितैषी है बजट

किसानों व मजदूरों का हितैषी है बजट

Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों व मजदूरों का हितैषी है बजट
बैरिया। बजट पर किसानों का कहना है कि पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हित में सोचा है। गोविंदपुर निवासी किसान व प्रधान श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि वर्षों से किसान किसी तरह खेती कर रहे थे पर विभिन्न कारणों से परेशान ही रहते थे। ऐसे में बजट में दो हेक्टेअर तक के किसानों को हर साल छह हजार रुपये देने का एलान करके उनको सहायता ही देगी। तालिबपुर निवासी किसान व प्रधान ब्रजेश सिंह ने कहा कि सरकार का बजट किसान व मजदूरों का बजट है।
विज्ञापन

दयाछपरा निवासी किसान रामजी यादव ने कहा कि भले ही कोई सरकार की बजट को चुनावी बजट कह ले लेकिन केंद्र सरकार ने अपने बजट में किसानों व मजदूरों के दु:खों को समझा है। मधुबनी निवासी किसान विजय गोड़ ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट किसान व मजदूरों के लिए है। अब 15 हजार सैलेरी पाने वाले मजदूरों को 100 रुपये अंशदान पर प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन मिलेगा। जबकि छोटे किसानों को छह हजार सलाना सीधे खाते में मिल जाएगा। भीखाछपरा निवासी किसान बनिया सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की बजट से हर तबके के लोग खुश है। श्रमिकों की मौत पर अब छह लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। गंगापुर निवासी दीनदयाल प्रसाद कनौजिया ने कहा कि बजट मजदूरों के हित में है। सात हजार से 21 हजार रुपये पाने वाले मजदूरों को बोनस का लाभ मिलेगा। वहीं, श्रमिकों के मौत पर जहां पहले ढाई लाख रुपये मिलता था। अब छह लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed