{"_id":"5c1bdaf1bdec2256be1edbf3","slug":"101545329393-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण पर दिए गए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण पर दिए गए टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना। आरके मिशन स्कूल सागरपाली परिसर में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस महकमे द्वारा महिला सुरक्षा की दिशा में तमाम कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसमें 1090, डायल 100 और 181 टो फ्री नंबर के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने सुरक्षा मापदंड के लिए प्रायोगिक विधि भी छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शित किया। कहा कि किसी प्रकार की जानकारी जो शोषण से संबंधित हो माता, पिता अभिभावक तथा गुरुजनों से जरूर साझा करें। कभी भी सुनसान स्थान पर बालिकाएं अकेले नहीं जाएं। यात्रा के समय अपनी छोटी सी छोटी जानकारी परिवारजनों को दूरभाष पर देती रहें।
पुलिस महकमे की ओर से छेड़छाड़ तथा शोषण से निपटने के लिए महिला दल द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। जिससे छात्राएं सेल्फ डिफेंस खुद कर सकेगी। इस मौके पर एकादश की छात्रा संचिता राय ने कहा कि कभी-कभी पुलिस का एंटी रोगियों दस्ता उनको पकड़ने में मदद नहीं करती। इस पर सीओ चौधरी ने कहा कि जिले में एंटी रोमियो टीम ऐसी घटनाओं पर लगातार नजर रखे हुए हैं। साक्षी राय, अंजुला, स्वर्णिमा व संस्कृति ने महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी ली। प्रधानाचार्य एनसी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखा योगदान दे रहा है। संचालन कर रही संजना तिवारी ने वर्तमान परिवेश में पुलिस की इस भूमिका को सराहनीय बताया। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं प्रारंभिक काल से ही शक्ति की स्रोत रहीं है। उन्हें कमजोर आंकना मानवीय भूल है। इस मौके पर थानाध्यक्ष केके तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।