फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ा रही बीएफसीआई

डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ा रही बीएफसीआई

Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया की सोच को आगे बढ़ा रही बीएफसीआई
बलिया। पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के तहत ब्राईट फ्यूचर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट (बीएफसीआई) की मुख्य शाखा ने अपना विस्तार करते हुए जापलिनगंज बालेश्वर मंदिर के पीछे वाली सड़क पर अपनी नई ब्रांच का उद्घाटन किया। उद्घाटन संस्थान की सीएफओ दीक्षा सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के आईटी युग में कंप्यूटर की जानकारी के बिना अन्य डिग्री डिप्लोमा अधूरा है। मनोज पाठक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बीएफसीआई द्वारा संचालित सेम कंपनी लर्निंग एंड अर्निंग स्कीम को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया की सेम कम्पनी की यह स्कीम काफी लोकप्रिय हुई है। संस्था के निदेशक विवके कुमार सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज में खास तौर पर महिलाओं में कंप्यूटर शिक्षा का प्रसार करना है जिससे लोग सरकारी नौकरी न मिलने पर भी अपनी आजीविका चलाने के लिए स्वरोजगार कर सके। इस अवसर पर विशाल, अंकुर, राहुल, अमित, दिव्या, राधिका, पूजा, श्वेता, अन्नू, ज्योति, साहिल, पुष्पा देवी, ओम, अभिषेक, रामाकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed