{"_id":"5988ade44f1c1b9d3d8b4692","slug":"101502129636-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के मुख्य गेट पर लगा पोखरे का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के मुख्य गेट पर लगा पोखरे का पानी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चितबड़ागांव। कस्बा के तेलिया पोखरे का पानी ओवरफ्लो होकर शक्तिपीठ दीपा इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग पर जमा हो गया है। जहां घुटने भर पानी के बीच विद्यालय के बच्चे विद्यालय जा रहे हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आवागमन पर असर पड़ रहा और लोग परेशान हो रहे हैं। उधर, नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
कस्बा के तेलिया पोखरा वर्षा के पानी के कारण लबालब हो चुका है। कारण कि पानी निकलने वाले रास्ते को अतिक्रमण कर बंदकर दिया गया है। जिसके चलते पोखरे का पानी शक्ति पीठ इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क पर भर गया है। आलम यह है कि घुटने भर पानी से होकर बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। नगरवासियों ने इसके निजात के लिए कई बार नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। नगरवासियाें ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।