{"_id":"596a53b34f1c1b44458b4614","slug":"101500140467-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियर में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनियर में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। एक तरफ योगी के सरकार शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील क्षेत्र में 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का फरमान अंबेडकर जयंती के अवसर पर जारी किया था। सरकार का आदेश करीब एक पखवाड़े तक ठीक-ठीक चला। इसके बाद पुन: बिजली विभाग अपने पुराने ढर्रे पर चलने लगा। जिससे इस भीषण गर्मी में जहां आमजन परेशान हो रहे हैं। वहीं बिजली विभाग सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाने का काम कर रहा है।
सूत्रों की माने तो जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर मानक के अनुरूप बिजली प्राप्त हो रही है। बावजूद बिजली विभाग जर्जर तार व पोल का बहाना कर अघोषित विद्युत कटौती कर रहा है। वर्तमान समय में धान की रोपाई चल रही है। वहीं लोग धान का खेत में बेहन डाल रहे है। लेकिन बिजली नदारद रहती है। जिससे किसानों की धान की रोपाई व बेहन डालने में काफी दिक्कतें हो रही है। मनियर पावर हाउस द्वारा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रात: नौ से शाम पांच बजे तक एवं शाम सात से प्रात: पांच बजे तक बिजली देने का शेड्यूल है। लेकिन शेड्यूल के मुताबिक एक भी दिन लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो दिन तीन से चार घंटे बिजली रहती है। जबकि रात में कोई समय सीमा नहीं है। इस बाबत मनियर के जेई चंदन कुमार ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक बिजली दी जाती है। कसारा से कटौती होने के पश्चात ही यहां से कटौती की जाती है।