फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   101 couples together

परिणय सूत्र में बंधे 101 वर-कन्या

Sat, 07 Dec 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
101 couples together
सहतवार में आयोजित शादी समारोह में जोड़ों को दिया गया दैनिक जरूरत का सामान। - फोटो : BALLIA
सहतवार/केवरा। श्री चैनराम बाबा के समाधि स्थल परिसर में युवा शक्ति संस्थान के संस्थापक दिनेश प्रताप सिंह की ओर से शनिवार को 101 जोड़ों की शादी कराई गई। पं. दयाशंकर पाठक ने मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। इस दौरान संस्थान की ओर से मांग टीका, बाली, पायल, नथुनी, अंगूठी के अलावा पलंग, तोसक, रजाई, बक्सा, साड़ी आदि जोड़ों को दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर 101 जोड़ों की शादी के लिए 101 मंडप बनाए गए थे। शादी समारोह में वर-कन्याओं के परिजनों के साथ ही नगर पंचायत सहतवार, डुमरिया, बिसौली, विनहां, बांसडीह, बलिया के लोग आशीर्वाद देने पहुंचे थे। सेवा संस्थान के 1100 स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। भीड़ को कार्यक्रम दिळाकने के लिए कई जगहों पर टीवी की व्यवस्था की गयी थी। पेयजल और स्वचालित शौचालय की व्यवस्था की गई थी। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इस मौके पर श्रीकृष्ण सिंह, नीरज सिंह, हकड़ू सिंह, अशोक सिंह, शंभूशरण बेहाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। वही कुछ वीडियो भी बना रहे थे तो कुछ सेल्फी लेते नजर आए।
विज्ञापन

शादी समारोह समापन के बाद कार्यक्रम के आयोजक दिनेश सिंह ने दो-दो आम के पौधे दिए। कहा कि यह पौधे अनमोल है, इसे अपने घर के पास लगाएं और इस फल का मिठास से अपने जीवन की मिठास को जन्म जन्मांतर बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed