फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Board Paper leak case 10 more arrested in paper leak case in ballia

UP Board Paper leak: अंग्रेजी पेपर लीक मामले में बलिया से 10 और गिरफ्तार, संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश

Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2022 10:39 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के मामले में अब तक कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
UP Board Paper leak case  10 more arrested in paper leak case  in ballia
अब तक डीआईओएस समेत 32 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटर अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के मामले में बलिया जिले की नगरा और सिकंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पेपर कैसे और कहां से आउट हुआ।

विज्ञापन


अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने पर बुधवार को बलिया समेत 24 जनपदों में परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार तक डीआईओएस समेत 22 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। एसपी राजकरन नय्यर के अनुसार, शुक्रवार को नगरा पुलिस ने छह आरोपी पकड़े।

विज्ञापन

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

इनमें आनंद नारायण चौहान, मनीष चौहान, बृजेश चौहान निवासी ग्राम कलवारी, थाना भीमपुरा, विकास राय, प्रशांत राय निवासी ग्राम भरौली खास, थाना नरही और आजाद पांडेय निवासी ग्राम सिकरिया, थाना भीमपुरा शामिल हैं। एसपी के अनुसार, सिकंदरपुर से चार आरोपियों शाहिद अंसारी, अनिल कुमार गोंड़ निवासी मोहल्ला मिल्की, अरविद कुमार निवासी दुबौली व अनूप यादव निवासी ननहुल थाना पकड़ी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने दो, सिकंदरपुर से नौ और नगरा थाना क्षेत्र से 21 अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं। अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पेपर लीक मामले में राजनीतिक रंग

यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम पर शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में पेपर लीक पर चर्चा भी करनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का हवाला दिया।

शुक्रवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है, लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है। पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक से लाखों युवाओं को ठेस पहुंची थी। कार्रवाई के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ।

पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रियंका ने कहा कि उप्र के युवा आजतक नहीं जान पाए कि यूपी सरकार के किस भ्रष्ट तंत्र ने पेपर लीक को अंजाम दिया। नतीजतन, एक और पेपर लीक हो गया है। बलिया में पेपर लीक में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को कई जिलों में प्रदर्शन भी किया।

राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की गई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा है कि हिरासत के डर से चौथा स्तंभ आजाद होना चाहिए। भाजपा सरकार के राज में ये बेहद नकारात्मक बात है कि जो देता है अपराध की खबर, उसी पर टूटता है कहर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed