{"_id":"698f76d1ffbe57814d099a47","slug":"youth-killed-in-road-accident-one-seriously-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1009-144361-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर
Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर। नानपारा-मिहींपुरवा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरदासपुरवा, नानपारा निवासी रघुनंदन (30) बृहस्पतिवार की रात अपने साथी राम अचल के साथ बाइक से असवा मोम्मदपुर गांव से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे नानपारा-बहराइच मार्ग पर निबिया शाह गांव के पास बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रघुनंदन को मृत घोषित कर दिया। राम अचल की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि रघुनंदन के भाई शिवकुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।