फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth injured in accident dies

Bahraich News: हादसे में घायल दूसरे युवक की मौत, चार की हालत नाजुक

Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 29 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies
बहराइच/मिहींपुरवा। नानपारा-लखीमपुर राजमार्ग पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक और युवक की रविवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। वहीं, देर रात लखनऊ रेफर किए गए चार अन्य घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के धौरहरा निवासी शिक्षक प्रवीण दीक्षित शनिवार को दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे। रात में सभी लौट रहे थे। इस दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा गुरुद्वारा के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे प्रवीण का एसयूवी वाहन की उससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, एसयूवी सवार धौरहरा सीओ के पेशकार गोरखपुर निवासी शिवचंद्र, लखीमपुर के खभरिया निवासी संजय कुमार, धौरहरा निवासी अतीक, अफसर, धौरहरा निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड राधारमण मिश्र व चालक धौरहरा निवासी प्रदीप दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मिहींपुरवा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देख देर रात चिकित्सकों ने शिवचंद्र, संजय कुमार, अफसर, राधारमण मिश्र व प्रदीप दीक्षित को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह रिटायर्ड होमगार्ड राधारमण की मौत हो गई। उधर, शिक्षक प्रवीण दीक्षित के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। उनके छोटे भाई बालकृष्ण दीक्षित ने बताया की प्रवीण का एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article