फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth from Shravasti dies in accident in Uttarakhand

Bahraich News: उत्तराखंड में हादसे में श्रावस्ती के युवक की मौत

Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth from Shravasti dies in accident in Uttarakhand
श्रावस्ती। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में काम करने गए श्रमिक की बुधवार को हादसे में मौत हो गई। राहत आयुक्त कार्यालय से जिले में सूचना भेजी गई। जिस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम भिनगा आपदा विशेषज्ञ व लेखपाल के साथ भचकाही गांव पहुंचे।
विज्ञापन



सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी भरत (22) अपने पिता शिव नारायण राणा के साथ होली के बाद मजदूरी करने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल गया था। जहां वह एक निर्माण कंपनी में काम करता था। जबकि शिव नारायण की पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। बुधवार को भरत मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने से मशीन का डोंगा उस पर गिर गया।
विज्ञापन



घटना में भरत का एक हाथ कटकर अलग हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पिता को सौंप दिया। जिसे वापस भचकाही लाया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना के बाद बृहस्पतिवार को डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर गांव पहुंचे एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र व लेखपाल मनोराम ने श्रमिक के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना के बाद भचकाही गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed