फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth drowns while bathing at Panaghat, dies

Bahraich News: पैनाघाट पर नहाते समय डूबा युवक, मौत

Sun, 25 Aug 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 25 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns while bathing at Panaghat, dies
हुजूरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र जरवलरोड के जरवल कस्बा निवासी राहिद (19) शनिवार को हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पैनाघाट पर नहाने गया था। वहां गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



राहिद के परिजनों ने भग्गड़वा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार राय को बताया कि वह जरवल कस्बा का निवासी था। अपने ननिहाल कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुर आया था। शनिवार को नहाने के लिए हुजूरपुर थाना क्षेत्र स्थित पैनाघाट पर गया था जहां डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकलवाया। मौत से परिजनों में कोहराम है। हुजूरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed