{"_id":"6aa59d2442fef15192026d14","slug":"youth-drowns-in-sagar-talab-during-idol-immersion-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156646-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान सागर तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान सागर तालाब में डूबकर युवक की मौत
Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
अतुल कुमार वर्मा। (फाइल फोटो)
रुपईडीहा/चरदा/बाबागंज। नौवागांव निवासी अतुल वर्मा (24) शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विसर्जन के दौरान देवरा गांव के सागर तालाब में डूब गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी चरदा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अतुल शुक्रवार देर शाम गांव से निकले विसर्जन जुलूस में शामिल होकर देवरा गांव के सागर तालाब गए। साथियों के साथ वह भी प्रतिमा विसर्जित करने के लिए तालाब में उतरे। उसी दौरान वह गहरे पानी में चला गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देख शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गए।
शोर सुनकर मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने अतुल को तालाब से बाहर निकाला। वह बेहोश हो गए थे, काफी पानी पी चुके थे। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अपने वाहन से सीएचसी चरदा ले गए।
विज्ञापन
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने अतुल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।