फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth arrested with smack at Nepal border

Bahraich News: नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 29 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with smack at Nepal border
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 155 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन व बाइक भी मिली है। बरामद सामान सीज कर सुरक्षा एजेंसियां तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:55 बजे पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 651/11 से करीब एक किमी पूर्व रामगांव क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर पुरवा, टेपरहा, निवासी जावेद खां दिखा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 155 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन व बाइक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में थाना रुपईडीहा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब बरामद स्मैक के स्रोत और इसकी आपूर्ति से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed