{"_id":"6ab2caf1b5a724ff8300c21e","slug":"youth-arrested-at-the-border-with-charas-and-cash-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157236-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर चरस व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर चरस व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर सोमवार रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 1.900 ग्राम चरस, 52,600 रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस और एसएसबी जवान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रुपईडीहा बाजार की सब्जी मंडी से करीब आधा किलोमीटर उत्तर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान बहराइच शहर के ब्राह्मणीपुरा निवासी मो. सरताज के रूप में हुई। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए दोनों देशों के सुरक्षाबलों के सहयोग से अभियान जारी है।