{"_id":"6ab2cc58b2c7638d520e9824","slug":"lords-cricket-club-won-the-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-157244-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी।
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सुल्तान इलेवन और लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। सुबह नौ बजे मैच का शुभारंभ डीसी-20 के फाउंडर इशरत महमूद खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने मैच जीता।
टॉस जीतकर लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुल्तान इलेवन के बल्लेबाजों ने निर्धारित ओवरों में 120 रन बनाए। टीम की ओर से पीयूष जायसवाल ने 30 और अश्विन तिवारी ने 25 रनों का योगदान दिया। लॉर्ड्स की ओर से हरेंद्र वैदवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके, जबकि प्रतीक ने भी दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और 29 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अथर्व मिश्रा ने सर्वाधिक 25 और जीशान खान ने 20 रन बनाए। सुल्तान इलेवन की ओर से सोनू बेग ने दो और अली मेहदी ने एक विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए हरेंद्र वैदवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पांच विकेट लेने के साथ नौ रन भी बनाए। अकील अहमद व रेहान खान ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, जेसीए सचिव राशिद हुसैन, डीसीए संयुक्त सचिव तोहिद उल्लाह खां, जिला उप क्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद सहित आयोजक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।