फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   young man returning after offering namaz was murdered in broad daylight in Bahraich

UP: जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की हत्या, एक हमलावर ने मारी कुल्हाड़ी; दूसरे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Fri, 17 Oct 2025 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

बहराइच में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की बीच सड़क हत्या कर दी गई। एक हमलावर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी तो वहीं दूसरे ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man returning after offering namaz was murdered in broad daylight in Bahraich
मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में शुक्रवार को दो नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना नानपारा थाना क्षेत्र के हाईवे तिराहे पर करीब 3 बजे की है। ग्राम पंचायत मेहरबान नगर के मजरा फुलवरिया निवासी शाह मोहम्मद के पुत्र सहबूल अली (55) की हत्या की गई है। बताया गया कि सहबूल नमाज पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका...

बाइक से आए दो नकाबपोश हमलावरों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। एक ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी। दूसरे ने चाकू से उसकी गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सहबूल एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटने के बाद 2 वर्ष पहले छूटा था। इसके बाद से वह हाय पेपर पेट्रोल टंकी के निकट मकान बनाकर रह रहा था। मकान के अगले हिस्से में वह चिकन और बिरयानी की दुकान भी चलाता था। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

घर से 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सहबूल की हत्या की गई। वह नमाज पढ़कर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावर बाइक से आए थे। वारदात को अंजाम को देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed