{"_id":"5f7217558ebc3e9be10558ee","slug":"young-man-clashed-with-leopard-to-save-his-life-bahraich-news-lko5424970168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने को तेंदुए से भिड़ गया युवक
विज्ञापन
बहराइच के मुर्तिहा रेंज में तेंदुए के हमले में घायल ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के धर्मापुर गांव में सोमवार की सुबह खेत से काम कर घर आ रहे युवक पर घूर के पीछे छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। अपनी जान खतरे में देख युवक चीख-पुकार मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक युवक तेंदुए से संघर्ष करता रहा। लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। युवक के हाथ में जख्म होने के कारण उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के धर्मापुर गांव निवासी जनार्दन पुत्र गणेश सुबह लगभग चार बजे खेत से घर आ रहे थे। घर के पास ही घूर का ढेर लगा हुआ है। तेंदुआ घूर के पास ही छिपा बैठा था। जैसे ही युवक घर की ओर बढ़ा। वैसे ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अपने ऊपर तेंदुए को कूदता युवक चिल्लाया और अपना बचाव करने के लिए तेंदुए से भिड़ गया। युवक ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए से लगभग पांच मिनट तक संघर्ष किया।
लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। तेेंदुए के हमले में घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवारीजनों ने वन विभाग को सूचना देकर सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे की मांग की है। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि घायल युवक की जानकारी ली गई है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी।