फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Worker dies of electrocution after power cable is severed while digging a trench for a gas pipeline.

Bahraich News: गैस पाइपलाइन के लिए गड्ढा खोदते कटा विद्युत केबल, करंट लगने से श्रमिक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Worker dies of electrocution after power cable is severed while digging a trench for a gas pipeline.
बहराइच। रायपुर राजा में मंगलवार सुबह गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदते समय मजदूर का फावड़ा भूमिगत विद्युत केबल से टकरा गया। इससे केबल कट गया और करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के बांका जिले के खिला डिलवा गांव निवासी मुनाजिर (26) अपने साथियों के साथ बहराइच आकर मजदूरी का काम करते थे। इस समय शहरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को मोहल्ला रायपुर राजा में मुनाजिर भी अन्य मजदूरों के साथ गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान उनका फावड़ा एक भूमिगत विद्युत केबल से टकरा गया। केबल कटने से वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक के साथियों से उसके परिजनों का संपर्क नंबर लेते हुए उन्हें जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed