{"_id":"5e4432a38ebc3ee5af3ed71b","slug":"work-hard-students-don-t-be-afraid-of-failure-bahraich-news-lko508162992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठोर परिश्रम करें छात्र, असफलता से न डरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठोर परिश्रम करें छात्र, असफलता से न डरें
विज्ञापन
बहराइच के किसान डिग्री कालेज में बुधवार को युवा महोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को कॉलेज प्रशासन के तत्वावधान में वार्षिक सांस्कृतिक युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर बेहतर प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि व कॉलेज प्रबंध समिति सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना, कुलगीत व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक युवा महोत्सव कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नाटक, सामूहिक व एकल नृत्य, सामूहिक व एकल गीत, गजल प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मेजर डॉ. एसपी सिंह व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी त्रिपाठी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा वर्षभर हॉकी, ताइक्वांडो समेत अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य अतिथि मेजर ने अपने संबोधन में छात्रों को कठोर परिश्रम करने की नसीहत देते हुए कहा कि असफलता से कभी डरना नही चाहिए। इस मौके पर आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल, कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. डीके सिंह, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री बाबा हरदेव, भाजपा बंगाल के संगठन मंत्री संजीव कुमार, डॉ.विवेक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा को दिया गोल्ड मेडल
कालेज प्रबंध समिति सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र व शिमला विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति एडीएन बाजपेई द्वारा प्रत्येक वर्ष अपनी बहन की स्मृति पर कॉलेज के टॉपर को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष की छात्रा सना परवीन ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव के दौरान मेधावी छात्रा परवीन को गोल्ड मेडल को भेंटकर सम्मानित किया गया है।

बहराइच के किसान डिग्री कालेज में बुधवार को युवा महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : BAHRAICH