{"_id":"689e3d50f18475b31e06f0ff","slug":"wood-smuggler-arrested-in-katarniaghat-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135208-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कतर्नियाघाट में सरयू पारकर घुसे लकड़ी तस्कर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कतर्नियाघाट में सरयू पारकर घुसे लकड़ी तस्कर, एक गिरफ्तार
Fri, 15 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के बड़खड़िया बीट में बृहस्पतिवार तड़के लखीमपुर खीरी से आए लकड़ी तस्करों ने सरयू नदी पारकर शीशम के पेड़ को काट डाला। गश्त कर रही वन टीम ने घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ऑपरेशन मानसून के तहत वन विभाग अलर्ट मोड में है। बृहस्पतिवार भोर में जब कतर्नियाघाट रेंज के वनकर्मी गश्त कर रहे थे, तभी बड़खड़िया बीट के कक्ष संख्या तीन में लकड़ी तस्करों की आहट मिली। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि वनरक्षक अब्दुल सलाम, योगेश प्रताप और अन्नू शुक्ला ने उन्हें देख लिया।
टीम ने तुरंत घेराबंदी की और खैरी पुरवा पढ़ुवा, लखीमपुर खीरी निवासी एक तस्कर मुक्ति को पकड़ लिया। वन विभाग के मुताबिक तस्कर के अन्य साथी घने अंधेरे का फायदा उठाकर सरयू नदी पार कर भाग गए। पकड़े गए तस्कर के पास से आरा, कुल्हाड़ी, दो नाव और चार बोटा शीशम की लकड़ी बरामद हुई है।
विज्ञापन
डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ जारी है और उसके साथियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।