फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman serving life sentence for daughter-in-law's murder dies.

Bahraich News: बहू की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रही महिला की मौत

Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman serving life sentence for daughter-in-law's murder dies.
बहराइच। मटेरा थाना के लालपुर शिवपुर गांव निवासी बहू की हत्या के मामले में जनपद कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रही अनारकली (65) की सोमवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अनारकली को जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां काफी कोशिश के बाद भी चिकित्सक उन्हें बचा नहीं पाए।
विज्ञापन


अनारकली की पुत्रवधू की वर्ष 2011 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मायके पक्ष की तहरीर पर अनारकली, उनके पति परशुराम और बेटे अनिल के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के बाद सेशन कोर्ट ने वर्ष 2011 में तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में हाईकोर्ट ने भी सजा बरकरार रखी। सजा के बाद 26 मार्च 2011 को अनारकली और उनके पति परशुराम को बहराइच जिला कारागार, जबकि बेटे अनिल को लखनऊ की जेल में निरुद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सीने में तेज दर्द होने पर अनारकली को जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक की संभावना है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed