फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman saved her life by fighting with leopard

Bahraich News: तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई खुद की जान

Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 23 Mar 2024 03:14 PM IST
विज्ञापन
Woman saved her life by fighting with leopard
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के महराज सिंह नगर गांव में शुक्रवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए जा रही भगवती देवी (55) पत्नी सुदामा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने शोर मचाते हुए कुछ मिनट तक संघर्ष किया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर हांका लगाते हुए पहुंचे तो तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मोतीपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला के परिजनों को वन विभाग ने पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ गांव में एक सप्ताह से लगातार बकरियों को मार रहा है, लेकिन वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया जा रहा है। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत है।
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरी को मार डाला
सुजौली रेंज के चफरिया गांव निवासी सरयू नहर के पास बृहस्पतिवार देर रात तेंदुए ने लाल बिहारी पुत्र रामदेव के घर में बंधी बकरी को मार डाला। घर वालों और ग्रामीणों के शोर मचाने में तेंदुआ जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुजौली के वन दरोगा अनिल कुमार को दी। उन्होंने वनरक्षक मोहम्मद उमर, वाचर विकास राजपूत को भेजा और तेंदुए के हमले की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं के हमलों में एक वर्ष में कई ग्रामीण गंभीर रूप से
-सूरज कुमार, ग्राम कैलाश नगर ढकिया कतर्नियाघाट रेंज
-जैनुल, ग्राम अयोध्यापुरवा, सुजौली रेंज
- राज कुमारी, विजय प्रताप, दलबिन्दर सिंह निवासी ग्राम आजमगढ़ पुरवा निशानगाड़ा रेंज
-लल्ली देवी, फकीरपुरी कतर्नियाघाट रेंज
- रामू प्रसाद, झाला मोतीपुर रेंज
- श्रीराम, रेखा, दुलारी, दुबरी सर्वेश, सोहन निवासी ग्राम सीताराम पुरवा कतर्नियाघाट रेंज
- सुहानी, ग्राम सोमईगौढ़ी मोतीपुर रेंज
- सायरा बानो, ग्राम गुलरा बकसहिया मोतीपुर रेंज
- इंदू देवी, ग्राम मटेही निशानगाड़ा रेंज
- लोहरा में महिला घायल
- गिरधरपुरवा में भाई-बहन घायल
- गिरधरपुरवा में संतोषी (8) घायल
- तेंदुए के हमले में आयान घायल
------------
महराज सिंह नगर गांव में वन दरोगा राघवेंद्र गौतम, डिप्टी रेंजर मनोज कश्यप के साथ वन विभाग की टीम मौजूद है। तेंदुए के हमले में घायल महिला के परिजनों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा है। -रोहित यादव, वन क्षेत्राधिकारी सुजौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed