{"_id":"64d2831fc20dfbe56c0c16c6","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1542-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उडधनिया के मजरा अमवा निवासी एक विवाहिता का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे।
रिसिया थाना क्षेत्र के उड़धनिया अमवा निवासी संगीता (24) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। शव लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गई और ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के चाचा मनोरथ ने आरोप लगाया कि ससुराली जनों ने संगीता की हत्या कर दी और फिर उसे फंदे से लटका कर फरार हो गए। मृतका की मां माया देवी, चाची मीना देवी, भाई राजाराम ने आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर कई जगह चाकू के घाव हैं।
उन्होंने बताया कि संगीता का विवाह छह वर्ष पूर्व अमवा निवासी खुशी राम के साथ किया गया था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है।