फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies, son injured in collision between two bikes

Bahraich News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, बेटा जख्मी

Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, son injured in collision between two bikes
बहराइच/नानपारा। सुजौली के विजयनगर निवासी श्यामा कुमारी (65) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बेटे मोहन के साथ बाइक से दवा लेने बहराइच आई थीं। शाम को लौटते समय बेगमपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे श्यामा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहन ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहन को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

उधर, रविवार रात करीब 11 बजे नानपारा में तैनात लेखपाल मनीष कुमार (40) सहयोगी लेखपाल अनुज श्रीवास्तव (45) के साथ कार से इमामगंज से नानपारा आ रहे थे। बंजारन टांड़ा के पास उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह सोमवार सुबह कतर्नियाघाट क्षेत्र में कारिकोट से यात्रियों को लेकर सुजौली जा रहा ई-रिक्शा जर्जर सड़क के कारण पलट गया। इसमें सवार दो यात्री चोटिल हो गए। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि सभी हादसों की जांच की जा रही है। घायलों की हालत सामान्य है। महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिकी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed