फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Woman dies in leopard attack

Bahraich News: तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Thu, 22 Jun 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in leopard attack
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककहरा रेंज में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को घसीट कर झाड़ियों में ले गया और गर्दन चबा डाली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन टीम मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कल्लूपुरवा निवासी विनीता देवी (40) बृहस्पतिवार सुबह कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में लकड़ी बीनने गई थी। उसके साथ गांव की चार अन्य महिलाएं भी थीं। सुबह लगभग 11.30 बजे सभी चोरघटिया स्थित नंगा बाबा के स्थान पर पहुंची ही थी कि तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ विनीता की गर्दन दबोच कर उसे झाड़ियों में खींच ले गया।
विज्ञापन


इस पर साथी महिलाओं ने शोर मचाया। अन्य ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। विनीता की माके पर ही मौत हो गई। सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने हमले की सूचना वन विभाग पुलिस को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने परिजनों को फौरी तौर पर आर्थिक सहायता राशि दी और सभी से जंगल में न आने की अपील की। मोतीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि वन टीम मौके पर पहुंची है। तेंदुए के हमले में मृत महिला के परिजनों को फौरी मदद की गई है। वन टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed